एत्मादपुर: टेढी बगिया पर सामान खरीदने आई युवती से भटकी बालिका को पुलिस ने परिजनों से मिलाया
Etmadpur, Agra | Jul 31, 2024 थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के टेडी बगिया पर एक युवती सामान खरीदारी करने आई थी। बाजार में अधिक भीड़-भाड़ा होने के कारण बच्ची अपनी मां से बिछुड़ गई। वहां वह रोने लगी थी। अपना नाम पता भी नहीं बता पा रही थी। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने बालिका को 1 घंटे की कड़ी मशक्कत से बच्ची को ढूंढ कर परिजनों से मिलाया। बच्ची के मिलते ही परिजनों खुश हुए और पुलिस का आभार जताया।