Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana
Uttarpradesh

"जब भरोसा नहीं, तो भाईचारा कैसे?" 🎙️ Podcast Part–02 "क्या बुलडोजर और एनकाउंटर से अपराध खत्म हो जाएगा?" "कानून का डर ज़्यादा ज़रूरी है या कानून पर भरोसा?" गाजियाबाद के चर्चित सूर्य चौहान हत्याकांड के बाद उठ रहे सवालों पर मदारपुर खुर्दा के ग्राम प्रधान अशोक सिंह जी से सीधी और स्पष्ट बातचीत। इस भाग में चर्चा: ⭐ बुलडोजर कार्रवाई ⭐ एनकाउंटर नीति ⭐ कानून व्यवस्था ⭐ समाज में बढ़ता अविश्वास ⭐ न्याय और जवाबदेही 🎤 बातचीत: सुमित तिवारी 📍 जन हुंकार न्यूज़ #JanHunkarNews #SumitTiwari #AshokSingh #Podcast #UPNews

Bilgram, Hardoi | Jun 3, 2026

MORE NEWS

हरदोई में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, सीओ सिटी समेत तीन क्षेत्राधिकारी गैर जनपद स्थानांतरित

हरदोई। शासन द्वारा जारी तबादला सूची में जनपद हरदोई के पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जिले के सीओ सिटी अंकित मिश्रा, सीओ बिलग्राम रविप्रकाश सिंह तथा सीओ हरपालपुर सत्येंद्र सिंह का गैर जनपद तबादला कर दिया गया है। एक साथ तीन क्षेत्राधिकारियों के स्थानांतरण से पुलिस विभाग में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

वहीं हरदोई को दो नए पुलिस उपाधीक्षक भी मिले हैं। अमित सिंह का स्थानांतरण रायबरेली से हरदोई किया गया है, जबकि लक्ष्मीकांत गौतम झांसी से हरदोई आए हैं। दोनों अधिकारियों की तैनाती को लेकर पुलिस महकमे के साथ-साथ आमजन में भी उत्सुकता बनी हुई है।

लंबे समय से विभिन्न सर्किलों की जिम्मेदारी संभाल रहे तीनों क्षेत्राधिकारियों के स्थानांतरण को जिले की पुलिस व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव माना जा रहा है। नए अधिकारियों के कार्यभार ग्रहण करने के बाद सर्किलों के पुनर्गठन, कानून-व्यवस्था की रणनीति तथा अपराध नियंत्रण को लेकर नई कार्यशैली देखने को मिल सकती है।

अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि नवागत पुलिस उपाधीक्षक जिले में पुलिसिंग, अपराध नियंत्रण, जनसुनवाई और कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए किस प्रकार की पहल करते हैं। वहीं स्थानांतरित अधिकारियों के कार्यकाल को लेकर भी पुलिस विभाग में चर्चाएं जारी हैं।

हरदोई में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, सीओ सिटी समेत तीन क्षेत्राधिकारी गैर जनपद स्थानांतरित हरदोई। शासन द्वारा जारी तबादला सूची में जनपद हरदोई के पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जिले के सीओ सिटी अंकित मिश्रा, सीओ बिलग्राम रविप्रकाश सिंह तथा सीओ हरपालपुर सत्येंद्र सिंह का गैर जनपद तबादला कर दिया गया है। एक साथ तीन क्षेत्राधिकारियों के स्थानांतरण से पुलिस विभाग में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। वहीं हरदोई को दो नए पुलिस उपाधीक्षक भी मिले हैं। अमित सिंह का स्थानांतरण रायबरेली से हरदोई किया गया है, जबकि लक्ष्मीकांत गौतम झांसी से हरदोई आए हैं। दोनों अधिकारियों की तैनाती को लेकर पुलिस महकमे के साथ-साथ आमजन में भी उत्सुकता बनी हुई है। लंबे समय से विभिन्न सर्किलों की जिम्मेदारी संभाल रहे तीनों क्षेत्राधिकारियों के स्थानांतरण को जिले की पुलिस व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव माना जा रहा है। नए अधिकारियों के कार्यभार ग्रहण करने के बाद सर्किलों के पुनर्गठन, कानून-व्यवस्था की रणनीति तथा अपराध नियंत्रण को लेकर नई कार्यशैली देखने को मिल सकती है। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि नवागत पुलिस उपाधीक्षक जिले में पुलिसिंग, अपराध नियंत्रण, जनसुनवाई और कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए किस प्रकार की पहल करते हैं। वहीं स्थानांतरित अधिकारियों के कार्यकाल को लेकर भी पुलिस विभाग में चर्चाएं जारी हैं।

Bilgram, Hardoi | Jun 4, 2026

कांग्रेस की मासिक बैठक में मतदाता सूची सत्यापन और संगठन विस्तार पर जोर

हरदोई। जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक बुधवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में जिला अध्यक्ष विक्रम पांडेय की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा के साथ आगामी कार्यक्रमों एवं अभियानों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में नवीन मतदाता सूची के भौतिक सत्यापन को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर विशेष जोर दिया गया। कांग्रेस नेताओं ने निर्णय लिया कि नई मतदाता सूची को प्रत्येक बूथ स्तर तक पहुंचाकर उसका भौतिक सत्यापन कराया जाएगा, ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत बनाया जा सके।

इसके साथ ही संगठन के विस्तार और सुदृढ़ीकरण को लेकर भी चर्चा हुई। बैठक में नए पदाधिकारियों को संगठन से जोड़ने, बूथ एवं सेक्टर स्तर पर संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने तथा आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर रणनीति बनाई गई।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष विक्रम पांडेय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता के अधिकारों और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि नवीन मतदाता सूची का बूथ स्तर पर भौतिक सत्यापन सुनिश्चित करना सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने क्षेत्र में सक्रिय रहकर मतदाताओं से संपर्क स्थापित करना चाहिए तथा संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत बनाने के लिए कार्य करना चाहिए।

बैठक में पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय सिंह, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनुपम दीक्षित, जिला उपाध्यक्ष कमलेश रस्तोगी, श्रीकांत अग्निहोत्री, गुफरान कौशर, आफताब हैदर, शिवा पाल, अजीत सिंह चंदेल, श्याम प्रकाश त्रिपाठी, जिला महासचिव प्रेम प्रकाश वर्मा, जिला पंचायत सदस्य रूपलाल कोरी, मोहिनी देवी, युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष तुषार दीक्षित, अंकित पाल सहित विभिन्न ब्लॉकों के अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से पूरी निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया गया।

कांग्रेस की मासिक बैठक में मतदाता सूची सत्यापन और संगठन विस्तार पर जोर हरदोई। जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक बुधवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में जिला अध्यक्ष विक्रम पांडेय की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा के साथ आगामी कार्यक्रमों एवं अभियानों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में नवीन मतदाता सूची के भौतिक सत्यापन को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर विशेष जोर दिया गया। कांग्रेस नेताओं ने निर्णय लिया कि नई मतदाता सूची को प्रत्येक बूथ स्तर तक पहुंचाकर उसका भौतिक सत्यापन कराया जाएगा, ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत बनाया जा सके। इसके साथ ही संगठन के विस्तार और सुदृढ़ीकरण को लेकर भी चर्चा हुई। बैठक में नए पदाधिकारियों को संगठन से जोड़ने, बूथ एवं सेक्टर स्तर पर संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने तथा आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर रणनीति बनाई गई। जिला कांग्रेस अध्यक्ष विक्रम पांडेय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता के अधिकारों और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि नवीन मतदाता सूची का बूथ स्तर पर भौतिक सत्यापन सुनिश्चित करना सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने क्षेत्र में सक्रिय रहकर मतदाताओं से संपर्क स्थापित करना चाहिए तथा संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत बनाने के लिए कार्य करना चाहिए। बैठक में पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय सिंह, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनुपम दीक्षित, जिला उपाध्यक्ष कमलेश रस्तोगी, श्रीकांत अग्निहोत्री, गुफरान कौशर, आफताब हैदर, शिवा पाल, अजीत सिंह चंदेल, श्याम प्रकाश त्रिपाठी, जिला महासचिव प्रेम प्रकाश वर्मा, जिला पंचायत सदस्य रूपलाल कोरी, मोहिनी देवी, युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष तुषार दीक्षित, अंकित पाल सहित विभिन्न ब्लॉकों के अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से पूरी निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया गया।

Bilgram, Hardoi | Jun 3, 2026

बुजुर्ग ने लगाया जमीन हड़पने और फर्जी दानपत्र कराने का आरोप, जिलाधिकारी से कार्रवाई की मांग

हरदोई। सवायजपुर तहसील क्षेत्र के एक बुजुर्ग ने पड़ोसी दंपति पर धोखाधड़ी कर उनकी जमीन और मकान अपने नाम कराने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई तथा अपनी संपत्ति वापस दिलाए जाने की मांग की है।

ग्राम खंधेरिया, पोस्ट कुचिला, थाना अरवल निवासी 60 वर्षीय गिरीशचन्द्र पुत्र द्वारिका प्रसाद ने आरोप लगाया है कि गांव के ही चन्द्रपाल और उनकी पत्नी विनीता ने स्वयं को करीबी संबंधी बताकर उनकी भूमि और मकान का फर्जी तरीके से दानपत्र अपने नाम करा लिया। शिकायत के अनुसार संबंधित भूमि और मकान सवायजपुर तहसील क्षेत्र में स्थित हैं।

पीड़ित का कहना है कि वह अविवाहित हैं और कानपुर में रहकर काम करते थे। इसी दौरान आरोपियों ने उनकी संपत्ति पर कब्जा करने का प्रयास किया और विरोध करने पर उन्हें डराने-धमकाने के साथ मारपीट एवं जान से मारने की धमकी दी। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि बाद में एक सड़क दुर्घटना के बाद इलाज के बहाने उन्हें अपने साथ रखा गया तथा उनके आधार कार्ड, पैन कार्ड, मोबाइल फोन, जेवर और नकदी भी अपने कब्जे में ले ली गई।

गिरीशचन्द्र ने आरोप लगाया कि उन्हें विकलांग प्रमाण पत्र बनवाने का झांसा देकर सवायजपुर तहसील ले जाया गया, जहां पहले से मौजूद लोगों की मदद से उनकी जानकारी के बिना दानपत्र तैयार कराकर संपत्ति आरोपियों के नाम करा ली गई। उनका दावा है कि उन्हें यह बताया गया था कि विकलांग प्रमाण पत्र की प्रक्रिया चल रही है, जबकि वास्तव में उनसे भूमि संबंधी दस्तावेजों पर हस्ताक्षर और अंगूठे के निशान कराए गए।

शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपियों ने संबंधित भूमि का दाखिल-खारिज भी अपने नाम करा लिया है। पीड़ित का आरोप है कि घटना के बाद उनके पास जीवनयापन और इलाज के लिए कोई साधन नहीं बचा है।

पीड़ित ने जिलाधिकारी से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर आरोपियों के विरुद्ध धोखाधड़ी समेत अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने तथा उनकी संपत्ति वापस दिलाने की मांग की है।

बुजुर्ग ने लगाया जमीन हड़पने और फर्जी दानपत्र कराने का आरोप, जिलाधिकारी से कार्रवाई की मांग हरदोई। सवायजपुर तहसील क्षेत्र के एक बुजुर्ग ने पड़ोसी दंपति पर धोखाधड़ी कर उनकी जमीन और मकान अपने नाम कराने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई तथा अपनी संपत्ति वापस दिलाए जाने की मांग की है। ग्राम खंधेरिया, पोस्ट कुचिला, थाना अरवल निवासी 60 वर्षीय गिरीशचन्द्र पुत्र द्वारिका प्रसाद ने आरोप लगाया है कि गांव के ही चन्द्रपाल और उनकी पत्नी विनीता ने स्वयं को करीबी संबंधी बताकर उनकी भूमि और मकान का फर्जी तरीके से दानपत्र अपने नाम करा लिया। शिकायत के अनुसार संबंधित भूमि और मकान सवायजपुर तहसील क्षेत्र में स्थित हैं। पीड़ित का कहना है कि वह अविवाहित हैं और कानपुर में रहकर काम करते थे। इसी दौरान आरोपियों ने उनकी संपत्ति पर कब्जा करने का प्रयास किया और विरोध करने पर उन्हें डराने-धमकाने के साथ मारपीट एवं जान से मारने की धमकी दी। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि बाद में एक सड़क दुर्घटना के बाद इलाज के बहाने उन्हें अपने साथ रखा गया तथा उनके आधार कार्ड, पैन कार्ड, मोबाइल फोन, जेवर और नकदी भी अपने कब्जे में ले ली गई। गिरीशचन्द्र ने आरोप लगाया कि उन्हें विकलांग प्रमाण पत्र बनवाने का झांसा देकर सवायजपुर तहसील ले जाया गया, जहां पहले से मौजूद लोगों की मदद से उनकी जानकारी के बिना दानपत्र तैयार कराकर संपत्ति आरोपियों के नाम करा ली गई। उनका दावा है कि उन्हें यह बताया गया था कि विकलांग प्रमाण पत्र की प्रक्रिया चल रही है, जबकि वास्तव में उनसे भूमि संबंधी दस्तावेजों पर हस्ताक्षर और अंगूठे के निशान कराए गए। शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपियों ने संबंधित भूमि का दाखिल-खारिज भी अपने नाम करा लिया है। पीड़ित का आरोप है कि घटना के बाद उनके पास जीवनयापन और इलाज के लिए कोई साधन नहीं बचा है। पीड़ित ने जिलाधिकारी से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर आरोपियों के विरुद्ध धोखाधड़ी समेत अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने तथा उनकी संपत्ति वापस दिलाने की मांग की है।

Bilgram, Hardoi | Jun 3, 2026

फेसबुक पोस्ट से बढ़ा विवाद, कपिल मौर्य पर भ्रामक जानकारी फैलाकर जातीय उन्माद भड़काने के आरोप

हरदोई। सोशल मीडिया पर की गई एक फेसबुक पोस्ट को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। पिहानी क्षेत्र के जरेली गांव निवासी कपिल मौर्य द्वारा साझा की गई एक पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर तीखी बहस शुरू हो गई है। कई लोगों ने आरोप लगाया है कि पोस्ट में तथ्यात्मक स्थिति को गलत तरीके से प्रस्तुत कर समाज में भ्रम फैलाने और जातीय तनाव पैदा करने का प्रयास किया गया।

विवादित पोस्ट में गांधी भवन परिसर में स्थापित भारत माता की प्रतिमा को राष्ट्रीय प्रतीक अशोक स्तंभ के ऊपर रखी गई प्रतिमा बताकर सवाल उठाए गए थे। पोस्ट में इसे राष्ट्रीय प्रतीक का अपमान बताते हुए लोगों से प्रतिक्रिया देने की अपील की गई थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर विभिन्न वर्गों के लोगों ने पोस्ट का विरोध शुरू कर दिया।

आलोचकों का कहना है कि जिस प्रतिमा को लेकर आपत्ति जताई गई, वह भारत माता की प्रतिमा है और उसे लेकर भ्रामक तथ्यों के आधार पर विवाद खड़ा करने की कोशिश की गई। कुछ लोगों का आरोप है कि ऐसी पोस्टों के माध्यम से जानबूझकर जातीय और सामाजिक ध्रुवीकरण का माहौल बनाया जा रहा है, जिससे समाज में अनावश्यक तनाव पैदा हो सकता है।

सोशल मीडिया पर कई नागरिकों ने प्रशासन से मामले की जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि किसी व्यक्ति ने जानबूझकर गलत या भ्रामक जानकारी प्रसारित कर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया है तो उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जानी चाहिए।

हालांकि, इस मामले में प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। वहीं, पोस्ट में किए गए दावों और उसके पीछे की मंशा को लेकर सोशल मीडिया पर बहस जारी है। जांच या आधिकारिक पुष्टि होने तक सभी आरोपों और दावों को आरोप के रूप में ही देखा जाना चाहिए।

फेसबुक पोस्ट से बढ़ा विवाद, कपिल मौर्य पर भ्रामक जानकारी फैलाकर जातीय उन्माद भड़काने के आरोप हरदोई। सोशल मीडिया पर की गई एक फेसबुक पोस्ट को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। पिहानी क्षेत्र के जरेली गांव निवासी कपिल मौर्य द्वारा साझा की गई एक पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर तीखी बहस शुरू हो गई है। कई लोगों ने आरोप लगाया है कि पोस्ट में तथ्यात्मक स्थिति को गलत तरीके से प्रस्तुत कर समाज में भ्रम फैलाने और जातीय तनाव पैदा करने का प्रयास किया गया। विवादित पोस्ट में गांधी भवन परिसर में स्थापित भारत माता की प्रतिमा को राष्ट्रीय प्रतीक अशोक स्तंभ के ऊपर रखी गई प्रतिमा बताकर सवाल उठाए गए थे। पोस्ट में इसे राष्ट्रीय प्रतीक का अपमान बताते हुए लोगों से प्रतिक्रिया देने की अपील की गई थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर विभिन्न वर्गों के लोगों ने पोस्ट का विरोध शुरू कर दिया। आलोचकों का कहना है कि जिस प्रतिमा को लेकर आपत्ति जताई गई, वह भारत माता की प्रतिमा है और उसे लेकर भ्रामक तथ्यों के आधार पर विवाद खड़ा करने की कोशिश की गई। कुछ लोगों का आरोप है कि ऐसी पोस्टों के माध्यम से जानबूझकर जातीय और सामाजिक ध्रुवीकरण का माहौल बनाया जा रहा है, जिससे समाज में अनावश्यक तनाव पैदा हो सकता है। सोशल मीडिया पर कई नागरिकों ने प्रशासन से मामले की जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि किसी व्यक्ति ने जानबूझकर गलत या भ्रामक जानकारी प्रसारित कर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया है तो उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जानी चाहिए। हालांकि, इस मामले में प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। वहीं, पोस्ट में किए गए दावों और उसके पीछे की मंशा को लेकर सोशल मीडिया पर बहस जारी है। जांच या आधिकारिक पुष्टि होने तक सभी आरोपों और दावों को आरोप के रूप में ही देखा जाना चाहिए।

Bilgram, Hardoi | Jun 3, 2026

अति उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित हुए उपनिरीक्षक शिवाकांत पाण्डेय

हरदोई पुलिस के लिए मंगलवार का दिन गौरवपूर्ण रहा। गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रदत्त अति उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित उपनिरीक्षक शिवाकांत पाण्डेय को पुलिस अधीक्षक हरदोई अशोक कुमार मीणा ने पदक लगाकर सम्मानित किया।

पुलिस अधीक्षक ने उपनिरीक्षक शिवाकांत पाण्डेय की कर्तव्यनिष्ठा, उत्कृष्ट कार्यशैली एवं सेवाओं की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ऐसे सम्मान पुलिसकर्मियों को और अधिक समर्पण एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करते हैं।

गृह मंत्रालय द्वारा प्रदान किया गया अति उत्कृष्ट सेवा पदक पुलिस सेवा में उत्कृष्ट योगदान और उल्लेखनीय कार्यों के लिए दिया जाता है। सम्मान समारोह के दौरान पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

अति उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित हुए उपनिरीक्षक शिवाकांत पाण्डेय हरदोई पुलिस के लिए मंगलवार का दिन गौरवपूर्ण रहा। गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रदत्त अति उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित उपनिरीक्षक शिवाकांत पाण्डेय को पुलिस अधीक्षक हरदोई अशोक कुमार मीणा ने पदक लगाकर सम्मानित किया। पुलिस अधीक्षक ने उपनिरीक्षक शिवाकांत पाण्डेय की कर्तव्यनिष्ठा, उत्कृष्ट कार्यशैली एवं सेवाओं की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ऐसे सम्मान पुलिसकर्मियों को और अधिक समर्पण एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करते हैं। गृह मंत्रालय द्वारा प्रदान किया गया अति उत्कृष्ट सेवा पदक पुलिस सेवा में उत्कृष्ट योगदान और उल्लेखनीय कार्यों के लिए दिया जाता है। सम्मान समारोह के दौरान पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Bilgram, Hardoi | Jun 2, 2026

"जब भरोसा नहीं, तो भाईचारा कैसे?" 🎙️ Podcast Part–02 "क्या बुलडोजर और एनकाउंटर से अपराध खत्म हो जाएगा?" "कानून का डर ज़्यादा ज़रूरी है या कानून पर भरोसा?" गाजियाबाद के चर्चित सूर्य चौहान हत्याकांड के बाद उठ रहे सवालों पर मदारपुर खुर्दा के ग्राम प्रधान अशोक सिंह जी से सीधी और स्पष्ट बातचीत। इस भाग में चर्चा: ⭐ बुलडोजर कार्रवाई ⭐ एनकाउंटर नीति ⭐ कानून व्यवस्था ⭐ समाज में बढ़ता अविश्वास ⭐ न्याय और जवाबदेही 🎤 बातचीत: सुमित तिवारी 📍 जन हुंकार न्यूज़ #JanHunkarNews #SumitTiwari #AshokSingh #Podcast #UPNews - Bilgram News