हरदोई में जनसुनवाई के दौरान डीएम ने सुनीं 101 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश
हरदोई। जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय ने सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना। इस दौरान विभिन्न मामलों से संबंधित कुल 101 शिकायतें प्राप्त हुईं।
जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही शिकायतकर्ताओं को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए और उनकी समस्याओं का प्रभावी समाधान किया जाए।
जनसुनवाई के दौरान अपर जिलाधिकारी न्यायिक राजेन्द्र कुमार सहित विभिन्न विभागों के संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
Bilgram, Hardoi | Nov 23, 2026