हरिद्वार: सुकरासा में मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर पथरी पुलिस ने पकड़ा शराब तस्कर, 84 पव्वे देशी शराब बरामद
शुक्रवार को पथरी थाना पुलिस ने सुकरासा में मुखबिर की सूचना पर दबिश दी। यहां पुलिस ने 84 पव्वे देशी शराब के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी संतोष नगर कोतवाली क्षेत्र के ब्रह्मपुरी का रहने वाला है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करके कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।