हरिद्वार: ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने सलेमपुर महदूद से एक महिला वारंटी को किया गिरफ्तार, धोखाधड़ी के मुकदमे में चल रही थी वांछित
ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने आज सलेमपुर महदूद गांव से एक महिला वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी महिला के ऊपर कोर्ट में धोखाधड़ी का मुकदमा चल रहा है और लंबे समय से वह कोर्ट के समक्ष पेश नहीं हो रही थी। कोर्ट से गैर जमानत वारंट जारी होने के बाद ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश के अनुपालन में आज उसे गिरफ्तार किया और फिर से कोर्ट में पेश कर दिया है।