हरिद्वार: हर की पौड़ी कॉरिडोर निर्माण के लिए सरकार ने नियुक्त की कंसलटेंसी फर्म ,गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडे ने दी जानकारी
हर की पौड़ी कॉरिडोर का काम जल्द रफ्तार पकड़ सकता है। सरकार की ओर से कंसल्टेंसी फर्म की नियुक्ति कर दी गई है। हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण की बोर्ड मीटिंग के बाद प्राधिकरण के अध्यक्ष और कमिश्नर गढ़वाल विनय शंकर पाण्डेय ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि फर्म प्रोजेक्ट की डीपीआर तैयार करने और स्टेक होल्डर के साथ समन्वय स्थापित करने का काम शुरू हो गया है।