हरिद्वार: सिडकुल में मजदूरों के शोषण को लेकर भारतीय मजदूर संघ ने विरोध मार्च निकालकर रोशनाबाद डीएलसी कार्यालय का किया घेराव
हरिद्वार के सिडकुल में मजदूरों के शोषण को लेकर भारतीय मजदूर संघ ने मोर्चा खोल दिया है। आज बड़ी संख्या में बीएमएस से जुड़े कर्मचारियों ने सहायक श्रम कार्यालय का घेराव किया। घेराव से पहले विरोध मार्च निकाला गया, अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर मजदूरों का शोषण करने वाली फैक्ट्रियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।