हरिद्वार: ज्वालापुर पुलिस ने अलग अलग स्थानों से झगड़े और मारपीट के मामले में गिरफ्तार किए 2 वारंटी
शुक्रवार को ज्वालापुर पुलिस ने अलग अलग स्थानों से 2 वारंटी गिरफ्तार किए। मोहल्ला घोसियान से वारंटी अजिश को जबकि मोहल्ला पांवधोई से वारंटी अलीशान को गिरफ्तार किया गया। दोनों पर मारपीट और झगड़े के मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों वारंटियों को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें रौशनाबाद जेल भेज दिया गया है।