हरिद्वार: ई रिक्शा पलटी, पति पत्नी और बच्चा हुआ चोटिल, भीमगोड़ा पुल की ढलान पर हुआ हादसा
शुक्रवार शाम भीमगोड़ा पुल की ढलान पर ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गई। गनीमत रही कि ई रिक्शा के पीछे कोई तेज रफ्तार गाड़ी नहीं आ रही थी। ई रिक्शा में सवार पति पत्नी और बच्चा चोटिल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने सवारियों को बाहर निकाला। भीमगोड़ा पुल की तीव्र ढलान के चलते यह हादसा हुआ। चोटिल हुई सवारियां लखनऊ से हरिद्वार घूमने आई थीं।