उज्जैन: बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे टीम इंडिया के सितारे; युजवेंद्र चहल, नीतीश राणा और राहुल तेवतिया भस्मारती में हुए शामिल, मंदिर व्यवस्थाओं की जमकर की सराहना
भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी युजवेंद्र चहल, नीतीश राणा, राहुल तेवतिया, सुमित कुमार और अमित कुमार ने विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर पहुंचकर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। सभी क्रिकेटरों ने प्रातःकालीन दिव्य भस्मारती में शामिल होकर नंदी हॉल में बैठकर भगवान की आराधना की। दर्शन के पश्चात खिलाड़ियों ने मंदिर समिति की सुगम दर्शन व्यवस्था की जमकर प्रशंसा करते हुए कहा कि किसी भी बड़ी जीत के बाद या नए टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले बाबा महाकाल के दर्शन करने से उन्हें नई ऊर्जा और सकारात्मकता मिलती है।
#UjjainNews #Mahakaleshwar #YuzvendraChahal #NitishRana #RahulTewatia