उज्जैन: नीलगंगा स्थित वक्फ संपत्ति पर बुलडोजर कार्रवाई से भड़के शहर काजी खलिकुर्रह्मान; कार्रवाई को बताया कोर्ट की अवमानना, दी हाईकोर्ट जाने की चेतावनी
उज्जैन के नीलगंगा स्थित वक्फ कब्रिस्तान, दरगाह सैयद बाबा शाही मकबरा और मस्जिद कलंदरी की संपत्ति पर प्रशासन व रेलवे द्वारा की गई तोड़फोड़ की कार्रवाई से मुस्लिम समाज में भारी आक्रोश फैल गया है। शहर काजी खलिकुर्रह्मान ने इस कार्रवाई को सीधे तौर पर न्यायालय की अवमानना बताते हुए सवाल उठाया कि जब मामला वक्फ ट्रिब्यूनल में विचाराधीन है, तो फैसले का इंतजार किए बिना जल्दबाजी में बुलडोजर क्यों चलाया गया। उन्होंने 'जिंदा कब्रों' को जेसीबी से नुकसान पहुंचाने का गंभीर आरोप लगाते हुए प्रशासन को निष्पक्ष रहने की नसीहत दी और इस कार्रवाई के विरुद्ध हाईकोर्ट जाने की चेतावनी दी।
#UjjainNews #WaqfProperty #BulldozerAction #ShaharQazi #UjjainAdministration MPNews