*उज्जैन: बाबा महाकाल के दरबार पहुंचे फिल्म अभिनेता विवेक ओबेरॉय, नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' में निभाएंगे 'विद्युतजिह्वा' का किरदार
बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने बुधवार को उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन किए और भगवान का आशीर्वाद लिया। मंदिर परिसर में विवेक ओबेरॉय को अपने बीच पाकर श्रद्धालुओं और प्रशंसकों में खासा उत्साह देखने को मिला। उल्लेखनीय है कि विवेक ओबेरॉय इन दिनों निर्देशक नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें वे रावण (अभिनेता यश) की बहन शूर्पणखा के पति 'विद्युतजिह्वा' की महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
#UjjainNews #Mahakaleshwar #VivekOberoi #RamayanaMovie