सिरसागंज: नायन गांव में कोबरा ने युवक को डसा, हालत बिगड़ने पर परिजन अस्पताल पहुंचे, ग्रामीणों ने सांप को डिब्बे में बंद किया
फिरोजाबाद के सिरसागंज थाना क्षेत्र के नायन गांव में बुधवार रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक घर में जहरीला कोबरा घुस आया। बताया गया कि सोनी पुत्र राधेश्याम के घर में कोबरा दिखाई दिया। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इसी दौरान 25 वर्षीय मनीकांत पुत्र बनवारी लाल ने सांप को बाहर निकालने की कोशिश की, तभी कोबरा ने उसकी उंगली में डस लिया।