देहरादून में मर्डर मिस्ट्री! बोरे में बंद मिला अज्ञात महिला का शव, कहीं और हुई हत्या?
देहरादून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के जामुनवाला गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सड़क किनारे एक बोरे में अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो पाई है। एसपी सिटी शेखर चंद्र सुयाल के मुताबिक, शुरुआती तौर पर मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। जिस स्थान पर शव मिला है, वह वास्तविक क्राइम स्पॉट नहीं है।
आशंका है कि महिला की हत्या किसी दूसरी जगह की गई और शव को बोरे में बंद कर यहां फेंका गया। आखिर कौन है यह महिला और किसने उसे मौत के घाट उतारा? पुलिस इन सवालों के जवाब तलाशने में जुटी है।
#Dehradun #Uttarakhand #CrimeNews #MurderMystery #Premnagar #PahadSamachar #crime