जेनी प्रकरण पर अनुकृति गुसाईं का बयान, किया ससुर हरक सिंह रावत का समर्थन?
जेनी प्रकरण को लेकर अब भाजपा प्रवक्ता और कांग्रेस नेता डॉ. हरक सिंह रावत की बहू अनुकृति गुसाईं की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की मांग करते हुए कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से सामने आए आरोपों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए।
हालांकि, बिना तथ्यों और जांच के किसी को भी दोषी या निर्दोष ठहराना उचित नहीं है। अनुकृति गुसाईं ने एसआईटी गठन का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि जांच एजेंसी दोनों पक्षों की बात सुनेगी और जल्द सच्चाई सामने लाएगी।
अनुकृति ने कहा कि यदि आरोप झूठे और निराधार साबित होते हैं, तो गलत आरोप लगाकर किसी की छवि खराब करने वालों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए।
#JainiCase #AnukritiGusain #HarakSinghRawat #UttarakhandNews #SITInvestigation #Justice #PahadSamachar