देहरादून में अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बड़ा एक्शन, 8 से 10 बीघा जमीन सील!
देहरादून में अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने बड़ी कार्रवाई की है। पुराना शिमला बाईपास क्षेत्र में श्रीराम कॉलेज, शेरपुर और सेलाकुई के निकट करीब 8 से 10 बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अनाधिकृत प्लॉटिंग को प्राधिकरण की टीम ने सील कर दिया।
जांच में सामने आया कि संबंधित भूमि पर बिना स्वीकृत तलपट मानचित्र (लेआउट प्लान) के प्लॉटिंग की जा रही थी और सड़क का चिन्हीकरण भी किया गया था। एमडीडीए ने संबंधित भू-स्वामियों के खिलाफ वाद दायर कर नियमानुसार सीलिंग की कार्रवाई की।
प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने स्पष्ट किया कि अवैध प्लॉटिंग और अनाधिकृत निर्माण के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। वहीं, एमडीडीए ने आम लोगों से अपील की है कि जमीन या भूखंड खरीदने से पहले स्वीकृत लेआउट और जरूरी अनुमतियों की जांच जरूर करें।
#Dehradun #MDDA #IllegalPlotting #Uttarakhand #DehradunNews #PahadSamachar
पहाड़ समाचार | Pahad Samachar