फरसगांव: ग्राम बोरगांव में 21 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, फरसगांव पुलिस ने किया मर्ग कायम
फरसगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बोरगांव में बोरगांव निवासी 21 वर्षीय युवक अंश शर्मा पिता स्व मोहन शर्मा ने बीती रात अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के द्वारा आज रविवार को फरसगांव थाने पहुँचकर घटना की जानकारी दी गई।फरसगांव पुलिस ने मृतक के शव को फंदे से निकालकर पोस्टमार्टम हेतु चीरघर भेजा गया है। पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना कर रही है।