फरसगांव: लोकसभा निर्वाचन हेतु शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस ने नगर में निकाला फ्लैग मार्च
लोकसभा निर्वाचन के दूसरे चरण में 26 अप्रैल को कांकेर संसदीय क्षेत्र में चुनाव होना है। मतदान के लिए प्रचार-प्रसार की अवधि समाप्त होने के उपरांत पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार के निर्देशन में पुलिस एसडीओपी अनिल कुमार विश्वकर्मा,थाना प्रभारी नरेश साहू के नेतृत्व में बुधवार की फरसगांव नगर में फ्लैग मार्च निकाला गय और जनता से शांतिपूर्ण चुनाव हेतु अपील किया गया।