फरसगांव: NH-30 जुगानी पेट्रोल पंप के पास हुई बुलेट और बाइक की टक्कर में फरसगांव पुलिस ने बुलेट चालक के खिलाफ किया अपराध पंजीबद्ध
NH-30 जुगानी पेट्रोल पंप के पास गुरुवार की शाम बुलेट और बाइक की टक्कर हुई।बाइक चालक ग्राम जुगानी निवासी अमल समद्दार घायल हो गया,जो रायपुर अस्प्ताल में भर्ती है।वही बुलेट में सवार कोंडागांव निवासी पीयूष देवांगन व प्रथमेश बाजपाई भी घायल हो गये,जो जिला अस्प्ताल में भर्ती है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर बुलेट क्र.CG27N4420 के चालक के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया गया है।