फरसगांव: ग्राम बोरगांव में विवाहित महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, फरसगांव पुलिस ने किया मर्ग कायम
फरसगांव थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम बोरगांव में 36 वर्षीय विवाहित महिला बितिका पाल पति संजय पाल ने आज बुधवार को अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के अनुसार मृतिका कुछ दिनों से मानसिक तनाव में थी। परिजनों की रिपोर्ट पर फरसगांव पुलिस ने मृतिका के श पोस्टमार्टम बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर थाने में मर्ग कायम कर विवेचना कर रही है ।