फरसगांव: NH30 मससुकोकोडा पेट्रोल पंप के सामने बाइक को बचाने के चक्कर मे कार टकराई रोड किनारे खड़ी ट्रक से,घायलो को भेजा गया केशकाल
NH30 मससुकोकोडा पेट्रोल पंप के सामने शुक्रवार की दोपहर बाइक सवार को बचाने के चक्कर मे कार रोड किनारे खड़ी ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में कार में सवार लोग घायल हो गए जिन्हें उपचार हेतु केशकाल अस्प्ताल भिजवाया गया। वही कार के सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि कार में सवार लोग केशकाल निवासी हैं जो जगदलपुर जा रहे थे तभी हादसा हो गया