फरसगांव: चिचाड़ी पुल के पास ट्रक की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत के बाद फरसगांव पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ किया अपराध पंजीबद्ध
नेशनल हाइवे 30 चिचाडी पुल के पास ट्रक क्रमांक CG17 KX 7234 के चालक ने बाइक क्रमांक CG 27 L 6612 को टक्कर मार दी,इस दुर्घटना में बाइक सवार टेडमुण्डा निवासी महेंद्र मरकाम की मौके पर मौत हो गई,और ग्राम लभा निवासी धर्मराज घायल हो गया।परिजनों की रिपोर्ट पर फरसगांव पुलिस ने ट्रक को जप्त कर ट्रक चालक के खिलाफ धारा 279, 337, 304 अ के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है ।