राजपुर: गेयूर नदी में फिर सजेगा आस्था का महापर्व, महेंद्र अग्रवाल को मिली छठ पूजा समिति की कमान
बलरामपुर जिले के राजपुर में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा बड़े ही धूमधाम और भव्य तरीके से मनाया जाएगा। राजपुर के गेयूर नदी तट पर छठ पूजा को लेकर तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी गई हैं। एक बार फिर महेंद्र अग्रवाल को छठ पूजा समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। उनके अध्यक्ष बनने के बाद समिति के सदस्यों और स्थानीय लोगों में खासा उत्सा