बालूमाथ: झामुमो ने बैठक में खनिज विकास एवं विनियम संशोधन बिल के विरोध में रणनीति बनाई
बालूमाथ स्थित झामुमो कार्यालय में मंगलवार को कार्यकताओं की बैठक प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप गंझू की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिला उपाध्यक्ष सह प्रभारी कामेश्वर भोक्ता की निगरानी में खान एवं खनिज विकास एवं विनियम संशोधन बिल 2026 को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में केंद्र सरकार द्वारा पारित उक्त संशोधन बिल के विरोध में पार्टी की ओर से आगे की रणनीति बनाई गई l