वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच द गुरुकुलम स्कूल ने बांटी दिवाली की मुस्कुराहट...
दीपावली के पावन अवसर पर जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान लाने और सेवा भाव का संदेश देने के उद्देश्य से द गुरुकुलम स्कूल, मोतिहारी की ओर से बेतिया स्थित सहारा वृद्धाश्रम में सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बुजुर्गों के बीच खुशियां बांटते हुए उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का नेतृत्व विद्यालय की प्रिंसिपल डॉ. पिंकी रॉय और ऑपरेशन हेड रजनीश कुमार ने किया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों को ठंड से बचाव के लिए गर्म ट्राउजर, गर्म कपड़े और ऊनी शॉल वितरित किए। इसके साथ ही उनके स्वास्थ्य और पोषण को ध्यान में रखते हुए हॉर्लिक्स और च्यवनप्राश भी भेंट किया गया। वहीं, दीपावली के अवसर पर बुजुर्गों को दीप जलाने के लिए दीये भी दिए गए। इस सेवा कार्यक्रम में रोटी बैंक परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे और उन्होंने भी सहयोग किया। प्रिंसिपल डॉ. पिंकी रॉय ने कहा कि इस दीपावली कुछ अलग करने और दूसरों के जीवन में खुशियां बांटने की प्रेरणा से यह पहल की गई है। उन्होंने कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ सेवा, संवेदना और बुजुर्गों के प्रति सम्मान का भाव सिखाना भी जरूरी है। कार्यक्रम के अंत में बुजुर्गों ने बच्चों को आशीर्वाद दिया।
#nonfollowersviewers #champaran24news #viralreelschallenge #trendingreels #reelsviral #districtadministrationwestchamparan #CMBihar #viralvideochallenge #fb
Bettiah, West Champaran | Nov 5, 2026