Bihar news : बेतिया में अतिक्रमण पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, आधे दर्जन से अधिक बुलडोजर एक साथ गरजे, 70 दुकानें चिह्नित। पश्चिम चंपारण के बेतिया शहर में सड़क चौड़ीकरण और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ व्यापक अभियान शुरू किया है। नगर निगम और अंचल प्रशासन की संयुक्त टीम ने आधे दर्जन से अधिक बुलडोजर लगाकर सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की। एक साथ कई बुलडोजर चलने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी और हलचल का माहौल बना रहा।अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की शुरुआत पैनियर कोचिंग के समीप स्थित शौचालय से की गई। इसके बाद प्रशासनिक टीम ने पावर हाउस चौक के पास सड़क किनारे बनी दुकानों और संतोषी माता मंदिर के आसपास स्थित दुकानों पर भी बुलडोजर चलाया। अलग-अलग स्थानों पर एक साथ कार्रवाई किए जाने से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा रहा।इस संबंध में बेतिया प्रखंड की अंचलाधिकारी पल्लवी ने बताया कि शहर में सड़क चौड़ीकरण की योजना को लेकर सड़क किनारे अतिक्रमण कर बनाए गए दुकानों और अन्य निर्माणों को हटाया जा रहा है। प्रशासन की ओर से पैनियर कोचिंग से लेकर संतोषी माता मंदिर के समीप तक कुल 70 दुकानों को चिह्नित किया गया है। इन सभी को अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्रवाई की जा रही है।
प्रशासन की इस संयुक्त कार्रवाई में बड़ी संख्या में बुलडोजर और प्रशासनिक कर्मियों की तैनाती की गई है। अधिकारियों का कहना है कि सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराने से आवागमन सुगम होगा और शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार आएगा।#Bettiah #WestChamparan #BiharNews #BulldozerAction #EncroachmentDrive #RoadWidening #AntiEncroachmentDrive #BettiahNews #BiharUpdates #BreakingNews #MunicipalCorporation #TrafficManagement #administrationaction