कर्तव्यहीनता और पद के दुरुपयोग के आरोप में बलथर थानाध्यक्ष निलंबित, बेतिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई। पश्चिम चंपारण जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से बेतिया पुलिस ने एक सख्त प्रशासनिक कदम उठाया है। पुलिस अधीक्षक डाॅक्टर शौर्य सुमन पश्चिम चंपारण बेतिया के निर्देश पर बलथर थाना के थानाध्यक्ष लालदेव दास को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई सहायक पुलिस अधीक्षक, बेतिया तथा अंचल पुलिस निरीक्षक, मैनाटांड़ द्वारा प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन के आधार पर की गई है। जांच में थानाध्यक्ष पर अपने पद का दुरुपयोग, कर्तव्यहीनता एवं संदिग्ध आचरण जैसे गंभीर आरोप पाए गए। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट संदेश दिया है कि विभाग में अनुशासनहीनता या कर्तव्यों के प्रति लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि बेतिया पुलिस आमजन की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था के संधारण के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है और इसे विभागीय अनुशासन को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।#BettiahPolice #WestChamparan #PoliceAction #Suspension #LawAndOrder #StrictAction #PoliceDepartment #Accountability #PublicSafety #BiharPolice #AdministrativeAction #DutyNegligence #MisuseOfPower #BreakingNews #IndiaNews #PoliceReform #Discipline #Governance #JusticeSystem #𝗟𝗮𝘄𝗘𝗻𝗳𝗼𝗿𝗰𝗲𝗺𝗲𝗻𝘁