आज़मगढ़: बाबा साहब पर अभद्र टिप्पणी पर मुबारकपुर थाना पर भीड़ का घेराव, कार में बैठ 2 युवकों ने टिप्पणी का वीडियो बना किया वायरल
आजमगढ़ के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के दो युवकों द्वारा कार में बैठक कर सेल्फी वीडियो बनाते समय बाबा साहब भीम राव अंबेडकर के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की गई और फिर वीडियो वायरल कर दिया गया। इससे भड़के सैकड़ों लोगों की भीड़ ने थाना का बुधवार को दिन में घेराव किया। अर्जुन चौधरी पुत्र अमरेश मुस्तफाबाद व कृष्णकांत यादव पुत्र रामविलास व्यवहरा थाना मुबारकपुर ने टिप्पणी की।