आज़मगढ़: नरौली रामवचन घाट पर मंदिर के प्रस्तावित रास्ते नाली के निर्माण कार्य के न होने से नाराज सभासद समेत अन्य धरने पर बैठे
एकतरफ CM धार्मिक स्थलों के जीर्णोधार को लेकर काफी गंभीर हैं वहीं शहर में शासन के पास किए गए शिव मंदिर में निर्माण कार्य को कथित ठेकेदार काफी समय से रोक रखा है। मामला सिधारी थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर एक नरौली मोहल्ले के रामबचन घाट का है। काम न होने से नाराज बुधवार को नरौली मोहल्ले के सभासद संतोष चौहान के नेतृत्व में मंदिर पुजारी व अन्य लोग धरने पर बैठ गए।