Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
नमक सत्याग्रह दांडी मार्च की प्रतुति देती छात्राएं @chhattisgarhcmo... - Balrampur News
prodantewada
Previous slide
Next slide
नमक सत्याग्रह दांडी मार्च की प्रतुति देती छात्राएं @chhattisgarhcmo @dpr.chhattisgarh
40 views |
Balrampur, Chhattisgarh
| Aug 15, 2026
MORE NEWS
#बलरामपुर ! भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस-SSB की सख्ती, संदिग्ध वाहनों और लोगों की हुई चेकिंग सीमावर्ती गांवों में पैदल गश्त; तस्करी और असामाजिक गतिविधियों पर नजर, ग्रामीणों से संदिग्धों की सूचना देने की अपील
Balrampur, Balrampur | Aug 18, 2026
तुलसीपुर में दिखा देशभक्ति का महासैलाब, 3 हजार बाइकों के साथ निकली विशाल तिरंगा यात्रा। बलरामपुर/तुलसीपुर। आजादी के पर्व के मौके पर तुलसीपुर क्षेत्र में देशभक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण सिंह विक्की की अगुवाई में करीब तीन हजार बाइकों के साथ विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। करीब 100 किलोमीटर लंबी यात्रा के दौरान सड़कें तिरंगों से पट गईं और वंदे मातरम व भारत माता की जय के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। अटलांटा पब्लिक स्कूल निबोरिया से हुआ शुभारंभ तिरंगा यात्रा का शुभारंभ अटलांटा पब्लिक स्कूल निबोरिया से किया गया। बड़ी संख्या में आमजन हाथों में तिरंगा लेकर बाइक पर सवार हुए। यात्रा तुलसीपुर से निकलकर महमूद नगर, हरैया, बरदौलिया, शिवपुरा, ललिया, बलदेव नगर और महराजगंज होते हुए कौवापुर ब्लॉक चौराहे पर पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। वंदे मातरम और भारत माता की जय के लगे जयघोष रैली में शामिल युवाओं और आम लोगों में जबरदस्त उत्साह दिखाई दिया। जगह-जगह लोगों ने तिरंगा यात्रा का पुष्पवर्षा और फूल-मालाओं से स्वागत किया। महराजगंज चौराहे पर डॉ. हुकुम सिंह, संजय सिंह, गणेश प्रसाद सोनी, गौरव सिंह, विशाल गुप्ता, जगदंबा प्रसाद मिश्र, हाजी इकबाल, राधेश्याम, गोपी जायसवाल, सत्यम श्रीवास्तव, मुकेश यादव, रमन सिंह, रिंकू वर्मा और धर्मेंद्र कुमार समेत तमाम लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। प्रवीण सिंह विक्की बोले—तिरंगा देश के सम्मान और गौरव का प्रतीक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण सिंह विक्की ने कहा कि तिरंगा भारतवर्ष के सम्मान और गौरव का पवित्र प्रतीक है। देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर सपूतों के संघर्ष और बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि जाति, मत, मजहब, क्षेत्र और भाषा के आधार पर बंटने के बजाय सभी को ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना के साथ देश की एकता और अखंडता को मजबूत करना चाहिए। उन्होंने लोगों से हर घर पर तिरंगा फहराने और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने की अपील की। तिरंगा यात्रा के दौरान उमड़ा जनसैलाब और देशभक्ति का जोश पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा। इस मौके पर प्रवेश कुमार मिश्रा, रामखेलावन वर्मा, मोनू सिंह, नंदकुमार वर्मा, रामदयाल सोनी, रामनाथ यादव, अरविंद वर्मा समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। #तिरंगा_यात्रा 🇮🇳 #हर_घर_तिरंगा #तुलसीपुर #बलरामपुर #वंदे_मातरम #भारत_माता_की_जय #एक_भारत_श्रेष्ठ_भारत #TirangaYatra #BalrampurNews #TulsipurNews #UPNews #DeshBhakti #HarGharTiranga
Balrampur, Balrampur | Aug 18, 2026
आखिर क्या वजह होगी जो इतनी जल्दी अपने ही बयान से पलटी मार, इस तरह का बयान देना पड़ रहा है। अभी कुछ दिनों पहले ही यही परमहंस आचार्य राम मंदिर चंदा चोरी का विरोध कर रहे सांसद पप्पू यादव का सिर मांग रहे थे। लेकिन आज अचानक से भाजपा का और उनकी नीतियों का इतना विरोध?
Balrampur, Balrampur | Aug 18, 2026
#बलरामपुर; डीएम ने प्राथमिक विद्यालय अड़ार पाकड़ का किया निरीक्षण, उपस्थिति बढ़ाने के दिए निर्देश... रिपोर्ट-इमरान अली शाह बलरामपुर, 18 अगस्त। जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने विकासखंड बलरामपुर के प्राथमिक विद्यालय अड़ार पाकड़ का निरीक्षण कर पठन-पाठन, छात्र उपस्थिति और मिड-डे मील की व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने नामांकित बच्चों के सापेक्ष कम उपस्थिति पर नाराजगी जताते हुए नियमित उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उपस्थिति पंजिका में 112 नामांकित बच्चों के सापेक्ष 74 बच्चे उपस्थित मिले। डीएम ने शिक्षकों को अनुपस्थित बच्चों के अभिभावकों से लगातार संवाद कर उन्हें बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित करने को कहा। कक्षाओं में पहुंचकर जिलाधिकारी ने बच्चों से संवाद किया और उनकी शैक्षणिक प्रगति परखी। उन्होंने शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षण पर जोर देते हुए बच्चों की सीखने की क्षमता में निरंतर सुधार के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए। डीएम ने मिड-डे मील की गुणवत्ता भी जांची और निर्धारित मेन्यू व मानकों के अनुसार पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने को कहा। भोजन तैयार करने और वितरण के दौरान स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालय में बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाए रखने तथा प्रत्येक नामांकित बच्चे की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। निरीक्षण के दौरान प्रधानाध्यापक नेहा सिंह, सहायक अध्यापक प्रबल कुमार और शिक्षा मित्र अनीता पांडे मौजूद रहीं। #balrampur #dmbalrampur
Balrampur, Balrampur | Aug 18, 2026
#बलरामपुर पुलिस कार्यालय में अपराध गोष्ठी आयोजित, डीआईजी ने दिए कड़े निर्देश... बलरामपुर। #देवीपाटन_परिक्षेत्र_गोण्डा के पुलिस उपमहानिरीक्षक अशोक कुमार शुक्ल ने सोमवार को बलरामपुर पुलिस कार्यालय सभागार में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारियों एवं थानाध्यक्षों के साथ अपराध समीक्षा गोष्ठी की। इससे पूर्व डीआईजी ने परेड की सलामी ली और पुलिस कर्मियों के टर्नआउट का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार की उपस्थिति में आयोजित इस बैठक में डीआईजी ने कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत गंभीर एवं जघन्य अपराधों में प्रभावी पैरवी कर अपराधियों को सजा दिलाने, गैंगस्टर एक्ट के तहत अवैध संपत्तियों को जब्त करने और वांछित व वारंटी अभियुक्तों की जल्द गिरफ्तारी के स्पष्ट निर्देश दिए। इसके अलावा, नेपाल सीमा और जनपदीय सीमाओं पर गश्त बढ़ाने तथा संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की सघन जांच के निर्देश जारी किए गए। डीआईजी शुक्ल ने महिला व बाल अपराधों पर त्वरित संवेदनशील कार्रवाई, साइबर अपराध नियंत्रण, डायल-112 का रिस्पांस टाइम सुधारने और जनसुनवाई की शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने पर विशेष बल दिया। उन्होंने आगामी त्योहारों के दृष्टिगत शांति व्यवस्था बनाए रखने और बीट पुलिसिंग व पैदल गश्त को प्रभावी बनाने की हिदायत दी। समीक्षा के दौरान डीआईजी ने लंबित एस.आर. मामलों, एससी/एसटी एक्ट की विवेचनाओं, विभागीय जांचों और आईजीआरएस प्रार्थना पत्रों के निस्तारण में तेजी लाने को कहा। गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी नगर अभिषेक सिंह, क्षेत्राधिकारी उतरौला डॉ. जितेन्द्र कुमार, क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर अभय प्रताप मल्ल, क्षेत्राधिकारी ललिया डी.के. श्रीवास्तव, पुलिस उपाधीक्षक अशोक कुमार सिंह समेत समस्त थानाध्यक्ष उपस्थित रहे। #balrampur #balrampurpolic
Balrampur, Balrampur | Aug 17, 2026