तुलसीपुर में दिखा देशभक्ति का महासैलाब, 3 हजार बाइकों के साथ निकली विशाल तिरंगा यात्रा।
बलरामपुर/तुलसीपुर। आजादी के पर्व के मौके पर तुलसीपुर क्षेत्र में देशभक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण सिंह विक्की की अगुवाई में करीब तीन हजार बाइकों के साथ विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। करीब 100 किलोमीटर लंबी यात्रा के दौरान सड़कें तिरंगों से पट गईं और वंदे मातरम व भारत माता की जय के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
अटलांटा पब्लिक स्कूल निबोरिया से हुआ शुभारंभ
तिरंगा यात्रा का शुभारंभ अटलांटा पब्लिक स्कूल निबोरिया से किया गया। बड़ी संख्या में आमजन हाथों में तिरंगा लेकर बाइक पर सवार हुए। यात्रा तुलसीपुर से निकलकर महमूद नगर, हरैया, बरदौलिया, शिवपुरा, ललिया, बलदेव नगर और महराजगंज होते हुए कौवापुर ब्लॉक चौराहे पर पहुंची, जहां इसका समापन हुआ।
वंदे मातरम और भारत माता की जय के लगे जयघोष
रैली में शामिल युवाओं और आम लोगों में जबरदस्त उत्साह दिखाई दिया। जगह-जगह लोगों ने तिरंगा यात्रा का पुष्पवर्षा और फूल-मालाओं से स्वागत किया। महराजगंज चौराहे पर डॉ. हुकुम सिंह, संजय सिंह, गणेश प्रसाद सोनी, गौरव सिंह, विशाल गुप्ता, जगदंबा प्रसाद मिश्र, हाजी इकबाल, राधेश्याम, गोपी जायसवाल, सत्यम श्रीवास्तव, मुकेश यादव, रमन सिंह, रिंकू वर्मा और धर्मेंद्र कुमार समेत तमाम लोगों ने यात्रा का स्वागत किया।
प्रवीण सिंह विक्की बोले—तिरंगा देश के सम्मान और गौरव का प्रतीक
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण सिंह विक्की ने कहा कि तिरंगा भारतवर्ष के सम्मान और गौरव का पवित्र प्रतीक है। देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर सपूतों के संघर्ष और बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
उन्होंने कहा कि जाति, मत, मजहब, क्षेत्र और भाषा के आधार पर बंटने के बजाय सभी को ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना के साथ देश की एकता और अखंडता को मजबूत करना चाहिए। उन्होंने लोगों से हर घर पर तिरंगा फहराने और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने की अपील की।
तिरंगा यात्रा के दौरान उमड़ा जनसैलाब और देशभक्ति का जोश पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।
इस मौके पर प्रवेश कुमार मिश्रा, रामखेलावन वर्मा, मोनू सिंह, नंदकुमार वर्मा, रामदयाल सोनी, रामनाथ यादव, अरविंद वर्मा समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
#तिरंगा_यात्रा 🇮🇳 #हर_घर_तिरंगा #तुलसीपुर #बलरामपुर #वंदे_मातरम #भारत_माता_की_जय #एक_भारत_श्रेष्ठ_भारत #TirangaYatra #BalrampurNews #TulsipurNews #UPNews #DeshBhakti #HarGharTiranga