टीकमगढ़: बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने गोवंश हत्या व तस्करी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग करते हुए कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपा
गुरुवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने टीकमगढ़ कलेक्ट्रेट कार्यालय में महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि अवैध रूप से गौ हत्या और गौ तस्करी की जाती है जिससे हिंदू समाज की आस्था और भावनाओं को ठेस पहुंचती है और देश में शांति व्यवस्था खराब होती है। ज्ञापन में गोवंश हत्या और गोवंश तस्करी के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की मांग की गई है।