टीकमगढ़: टीकमगढ़: महेंद्र सागर तालाब पर बनेगा फ्लावर फॉरेस्ट, 8.5 एकड़ भूमि पर विकसित होगा ग्रीन जोन
महेंद्र सागर तालाब के किनारे नगर पालिका द्वारा एक नया पार्क विकसित किया जा रहा है। तहसीलदार द्वारा तालाब की 8.5 एकड़ जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया था। एक खाली जमीन पर अब ग्रीन जोन और सिटी फॉरेस्ट का विकास किया जाएगा। नगर पालिका सीएमओ ने गुरुवार को अपनी टीम के साथ निर्माणाधीन पार्क का निरीक्षण किया।