टीकमगढ़: टीकमगढ़: कोतवाली थाना प्रभारी पंकज शर्मा ने मांगी 3 लाख की रिश्वत, लोकायुक्त ने दर्ज की एफआईआर
टीकमगढ़ कोतवाली थाना प्रभारी पंकज शर्मा पर लोकयुक्त पुलिस सागर ने भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया है। पंकज शर्मा पर आईपीएल सट्टा मामले के आरोपी से 3 लाख रुपए की रिश्वत मांगने का आरोप है। गुरुवार को लोकायुक्त सागर के एसपी विश्वेश्वर शर्मा ने इस संबंध में जानकारी जारी की है।