टीकमगढ़: कारी बजरूआ गांव में जहरीला पदार्थ खाने से बिगड़ी व्यक्ति की हालत, जिला अस्पताल में भर्ती
टीकमगढ़ जिले के कारी बजरूआ गांव में बुधवार को एक व्यक्ति ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। व्यक्ति का नाम धीरेन्द्र यादव बताया गया है। परिजन ने बताया कि व्यक्ति ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। परिजन व्यक्ति को जिला अस्पताल लाए जहां उसका उपचार किया जा रहा है।