आंवला: आंवला के निजी अस्पताल में हुई प्रसूता की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने लिया संज्ञान अस्पताल किया सील।
Aonla, Bareilly | May 16, 2024 आंवला के पुरैना पर स्थित कृष्णा अस्पताल में बीते रोज एक प्रसूता की मौत हो गई थी। जिसमें जमकर हंगामा हुआ था। जिस पर स्वास्थ्य विभाग ने संज्ञान लिया और नोडल अधिकारी डॉक्टर लईक अंसारी अपनी टीम के साथ अस्पताल पहुंचे और निजी अस्पताल की जांच की और अस्पताल को सील कर दिया।