आंवला: आंवला में भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने किसानों के मसीहा महेंद्र सिंह टिकैत की 13वीं पुण्यतिथि बनाई।
Aonla, Bareilly | May 15, 2024 आंवला तहसील गेट पर चल रहे भारतीय किसान यूनियन के धरना स्थल पर किसानों ने अपने मसीहा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की 13वीं पुण्यतिथि मनाई। उन्होंने इस दौरान उनके चित्र पर पुष्प व फूल मालाएं अर्पित की और उन्हें याद किया। इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश महासचिव चौधरी शिशुपाल सिंह ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला तथा सभी वक्ताओं ने अपने-अपने विचार रखें।