आंवला: आंवला कस्बे में विपक्षियों ने घर में घुसकर की मारपीट, पीड़िता ने पुलिस से की शिकायत
Aonla, Bareilly | May 15, 2024 आंवला कस्बे के मोहल्ला पक्का कटरा दर्जी वाली गली निवासी पीड़िता रुखसाना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया मैं अपने घर में थी तभी विपक्षीगण डंडे लेकर घर के अंदर घुस आए और बिना किसी बात के मारपीट करने लगे। पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की पुलिस से गुहार लगाई है।