आंवला: अलीगंज थाने में पीड़िता ने तहरीर देकर दहेज मांगने व बेटी की हत्या करने का ससुरालियों पर लगाया आरोप
Aonla, Bareilly | May 15, 2024 आंवला के थाना अलीगंज पुलिस को पीड़िता ने दी तहरीर बेटी के ससुरालियों पर लगाए गंभीर आरोप। गांव कैनी शिवनगर निवासी पीड़िता रेवका ने पुलिस को बताया अपनी पुत्री की शादी 19 फरवरी 2024 को ग्राम हैबतपुर थाना अलीगंज में हिंदू रीति रिवाज के अनुसार की थी। जिसमें अपनी हैसियत के अनुसार खर्च किया था। परंतु ससुराल वाले खुश नहीं थे और आए दिन मारपीट करने लगे।