आंवला: आंवला क्षेत्र के गांव उरला में नाली व सीसी रोड निर्माण न होने देने को लेकर ग्रामीणों ने एसडीएम से की शिकायत।
Aonla, Bareilly | May 15, 2024 आंवला तहसील क्षेत्र के गांव उरला में नाली और सीसी रोड का निर्माण चल रहा है। जिसमें अवरोध उत्पन्न करने को लेकर एसडीएम से दर्जनों ग्रामीणों ने लिखित शिकायत की है। ग्रामीणों ने बताया हम लोगों के घरों के आगे नालियां न बनी होने के कारण पानी भरा रहता है और गंदगी में वाहन फिसल जाने के कारण लोग घायल हो जाते हैं।