आंवला: आंवला में देर रात शराब पीकर हुई मारपीट दो लोग हुए घायल, पुलिस से शिकायत।
Aonla, Bareilly | May 16, 2024 आंवला के मोहल्ला शांति नगर निवासी जय देवी और अमन के बीच शराब पीने और गाली गलौज करने को लेकर विवाद हो गया दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई दोनों घायल हो गए। दोनों पक्ष देर रात थाना आंवला पहुंचे और पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने दोनों घायलों को मेडिकल परीक्षण हेतु अस्पताल भेजा और मामले में जांच की शुरू।