छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के आस्ता थाना क्षेत्र के ग्राम हर्री में हुई महिला की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने घटना के 24 घंटे के भीतर आरोपी को झारखंड से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवक मृतिका की बेटी से एकतरफा प्यार करता था और बातचीत बंद होने से नाराज था।
जानकारी के अनुसार, मृतिका धनमनी बाई के पति ने 4 सितंबर को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 3 सितंबर की सुबह करीब 11:30 बजे खाना खाने के बाद वह मवेशी चराने जंगल चले गए थे। उस समय उनकी पत्नी घर पर अकेली थी।
शाम करीब 6 बजे जब वह वापस लौटे तो घर के अंदर उनकी पत्नी जमीन पर पड़ी हुई मिली। उनके चेहरे के दाहिने हिस्से में गंभीर चोट थी और खून बह रहा था। आवाज देने पर भी कोई जवाब नहीं मिला। पास में ही टांगिया पड़ा हुआ था।
इसके बाद परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।
मामले की गंभ�