Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
Mp
उत्तरप्रदेश
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Jabalpur
bharatbol
भिवानी में ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत #bhiwani #viral #reels #trainaccident #crime
Bhiwani, Bhiwani
| Oct 7, 2026
#bhiwani
#viral
#reels
#trainaccident
#crime
MORE NEWS
भिवानी: एशियन गेम्स की गोल्ड मेडलिस्ट हॉकी प्लेयर ईशिका सम्भरवाल अपने पैतृक गांव बापोड़ा पहुंची #bhiwani #viral #reels #hockey #sports
Bhiwani, Bhiwani | Oct 7, 2026
जिला पुलिस भिवानी का साईबर जागरूकता अभियान जारी, अभियान के सातवें दिन आमजन को QR Code Scam के प्रति किया जागरूक पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री मयंक मिश्रा, IPS के निर्देशानुसार जिला पुलिस भिवानी द्वारा अक्टूबर माह को राष्ट्रीय साईबर सुरक्षा जागरूकता माह (National Cybersecurity Awareness Month) के रूप में मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला पुलिस द्वारा स्कूल-कॉलेजों, बाजारों एवं विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर साईबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर आमजन को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया जा रहा है। अभियान की थीम “STOP–THINK–TAKE ACTION” रखी गई है। अभियान के सातवें दिन निर्धारित विषय “QR Code Scam” के संबंध में प्रबंधक थाना साईबर क्राईम भिवानी उप निरीक्षक विकास कुमार ने अपनी टीम के साथ हुड्डा पार्क, भिवानी में सेवा संकल्प अभियान के दौरान पहुंचे आम नागरिकों को साईबर अपराध के इस तरीके के बारे में विस्तार से जानकारी देकर जागरूक किया। पुलिस टीम द्वारा आमजन को बताया गया कि QR Code Scam में साईबर ठग QR कोड भेजकर या दिखाकर लोगों को यह विश्वास दिलाते हैं कि QR कोड स्कैन करने से उनके खाते में रिफंड, पेमेंट, कैशबैक या अन्य राशि प्राप्त होगी। जबकि वास्तव में ठग द्वारा भेजे गए QR कोड को स्कैन करने पर पैसे प्राप्त होने के बजाय पीड़ित के खाते से भुगतान (Payment) हो सकता है। पुलिस टीम ने बताया कि साईबर ठग अक्सर ऑनलाइन खरीद-बिक्री, रिफंड, कैशबैक, नौकरी, इनाम अथवा किसी सामान का भुगतान प्राप्त करने के नाम पर QR कोड भेजते हैं। ठग पीड़ित को QR कोड स्कैन करने तथा उसके बाद UPI PIN डालने के लिए कहते हैं। जैसे ही व्यक्ति QR कोड स्कैन कर UPI PIN दर्ज करता है, उसके बैंक खाते से राशि कट सकती है। इसलिए QR कोड स्कैन करना अपने आप में पैसे प्राप्त करने की प्रक्रिया नहीं है। आमजन को विशेष रूप से समझाया गया कि पैसे प्राप्त करने के लिए कभी भी UPI PIN डालने की आवश्यकता नहीं होती। UPI PIN का उपयोग भुगतान को अधिकृत करने के लिए किया जाता है। किसी अनजान व्यक्ति द्वारा रिफंड या पैसे भेजने के नाम पर QR कोड स्कैन करने अथवा UPI PIN डालने के लिए कहा जाए तो तुरंत सतर्क हो जाएं। *पुलिस टीम द्वारा साईबर ठगी से बचाव के लिए निम्न सावधानियां बरतने की अपील की गई—* अनजान व्यक्ति द्वारा भेजे गए QR कोड को स्कैन न करें। QR कोड स्कैन करने से पहले यह सुनिश्चित करें कि उसका उद्देश्य क्या है और भुगतान किसे किया जा रहा है। पैसे प्राप्त करने के लिए कभी भी UPI PIN न डालें। QR कोड स्कैन करने के बाद स्क्रीन पर प्रदर्शित नाम एवं राशि को ध्यानपूर्वक जांचें। किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर AnyDesk/Remote Access जैसी ऐप डाउनलोड न करें और मोबाइल स्क्रीन शेयर न करें। ऑनलाइन खरीद-बिक्री या रिफंड के नाम पर प्राप्त संदिग्ध लिंक अथवा QR कोड पर विश्वास न करें। *किसी भी प्रकार की साईबर ठगी होने पर बिना देरी किए साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करें।* जिला पुलिस भिवानी ने आमजन से अपील की है कि “QR कोड स्कैन करने से पहले सोचें—कहीं आप पैसे प्राप्त करने के बजाय भुगतान तो नहीं कर रहे।” साईबर अपराध से बचने के लिए STOP–THINK–TAKE ACTION के सिद्धांत को अपनाएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस प्रवक्ता, भिवानी।।
Bhiwani, Bhiwani | Oct 7, 2026
भिवानी जिले के 15 पटवारी आयुक्त ने किए सम्मानित.... रोहतक मंडल आयुक्त एवं मतदाता सूची पर्यवेक्षक मोनिका मलिक ने मिसमैच क्रॉप वेरिफिकेशन के कार्य में उल्लेखनीय योगदान देने वाले जिले के 15 पटवारियों को लघु सचिवालय स्थित डीसी कार्यालय में सम्मानित किया। इस दौरान डीसी साहिल गुप्ता ने आयुक्त को बताया कि जिले में पटवारियों ने मिस मैच क्रॉप वेरिफिकेशन के कार्य को बड़ी ही गंभीरता के साथ किया है। उल्लेखनीय है कि चंडीगढ़ मुख्यालय से प्राप्त आंकड़ों में जिले में करीब तीन लाख चार हजार 744 एकड़ भूमि का क्रॉप डाटा मिसमैच पाया गया था। डीसी साहिल गुप्ता जिले के संबंधित पटवारियों को मिसमैच डाटा का फील्ड में जाकर सत्यापन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे। इस बीच जिला के 15 पटवारियों ने इस कार्य को निर्धारित समय से पहले कार्य को पूरा किया। डीसी जिला प्रशासन की तरफ से रोहतक मंडल आयुक्त के हाथों इन पटवारियों को प्रशंसा पत्र भेंट करवाकर सम्मानित करवाया।
Bhiwani, Bhiwani | Oct 7, 2026
वोट चोरी या मुख्य चुनाव आयुक्त टारगेट पर ? लोकतंत्र बचाने के लिए सड़कों पर है कांग्रेस :अशोक बुवानीवाला सीएम के पूर्व मीडिया एडवाइजर रहे व पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अशोक बुवानीवाला से कितना सहमत हैं....आप भिवानी आँखो देखी हलचल
Bhiwani, Bhiwani | Oct 7, 2026
मंत्री श्रुति चौधरी ने भिवानी अनाज मंडी का किया दौरा... सिंचाई तथा जल संसाधन और महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी ने बुधवार को भिवानी अनाज मंडी का दौरा किया। उन्होंने यहां पर फसल खरीद और किसानों के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कौशिक, एसडीएम महेश कुमार समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। कैबिनेट मंत्री ने फसल बेचने आए एक किसान के गेट पास की बायोमेट्रिक स्वयं कर प्रकिया जांची। कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी ने मंडी में फसल में नमी की जांच और अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने मार्केट कमेटी अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को गेट पास, फसल खरीद, माप-तोल, उठान और फसल की कीमत भुगतान तक की प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने खरीद प्रक्रिया समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पूरी करने के निर्देश दिए।
Bhiwani, Bhiwani | Oct 7, 2026
गाँव 'सैय' के आंगनवाड़ी केंद्र में 'आंगन मिलन सेवा' का सफल आयोजन; महिलाओं को मिला घर के पौष्टिक आहार का संदेश भिवानी, 07 अक्तूबर : गाँव 'सैय' स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में तीन दिवसीय 'आंगन मिलन सेवा' के अंतर्गत एक विशेष जागरूकता व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुपरवाइजर पूजा ने की, जबकि रेखा राघव एवं रानी जी,सोनू,संतोष,लक्ष्मी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान गर्भवती माताओं की गोद भराई, बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार, पौधारोपण अभियान तथा महिलाओं के लिए रेसिपी व स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अपने संबोधन में सुपरवाइजर पूजा ने महिलाओं को बाजार के बाहरी खान-पान से परहेज करने और घर पर ही पौष्टिक भोजन बनाकर परिवार को खिलाने की सलाह दी। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि सही पोषण ही एक स्वस्थ परिवार का आधार है और गर्भावस्था में माँ की देखभाल से ही स्वस्थ शिशु का जन्म संभव है। इस अवसर पर गाँव 'सैय' की आंगनवाड़ी वर्कर मंजू बाला, सरोज, निर्मला, पूनम, प्रमिला, सुमन, मीना, मंजू, बबीता, चांग सेंटर की वर्कर रीटा, रेशमा तथा सहायिकाओं दुर्गा, सुमन, सुनीता, बबीता ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई
Bhiwani, Bhiwani | Oct 7, 2026
सेवा संकल्प अभियान के तहत तीन दिवसीय समारोह का आयोजन दूसरे दिन भी जारी, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश भिवानी, 07 अक्तूबर : महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा भिवानी शहर में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत तीन दिवसीय विशेष सेवा समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह पूरा कार्यक्रम भिवानी के उपायुक्त साहिल गुप्ता, अतिरिक्त उपायुक्त दीपक बाबूलाल कारवा तथा महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारीकिरण के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित हो रहा है। कार्यक्रम का सफल नेतृत्व सुपरवाइजर सुजाता कर रही हैं, जबकि इस आयोजन को सुचारू रूप से संपन्न कराने में जिला कार्यक्रम अधिकारी मंजू राणा का भी विशेष योगदान रहा है। समारोह के दूसरे दिन शहर के विभिन्न वार्डों और कॉलोनियों में अनेक जन-कल्याणकारी गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस दौरान सेवा नगर में पार्षद प्रदीप कौशिक की उपस्थिति में प्री-स्कूल एक्टिविटीज, उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान एवं अभिनंदन तथा हेल्दी बेबी शो का आयोजन किया गया। बालाजी कॉलोनी में पार्षद सुभाष तंवर की मौजूदगी में विभागीय योजनाओं के प्रति जागरूकता फैलाने के साथ-साथ पारंपरिक गोद भराई की रस्म संपन्न कराई गई। ब्रह्मा कॉलोनी में पार्षद शिव कुमार और एमसी अनीता की गरिमामयी उपस्थिति में हेल्दी बेबी शो, गोद भराई एवं प्री-स्कूल एक्टिविटीज का सफल आयोजन हुआ। बालाजी कॉलोनी व डाबर कॉलोनी में एमसी संदीप कुमार, एमसी अनीता और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मीनाक्षी की विशेष उपस्थिति में मातृ संवाद, अभिनंदन एवं सम्मान कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान पोषण एवं स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रेसिपी कॉम्पटीशन भी आयोजित करवाए गए। महिलाओं को अंकुरित भोजन के स्वास्थ्य लाभ बताए गए और दैनिक आहार में मोटे अनाजों की अहमियत से अवगत कराया गया। वही बच्चों के पोषण की दिशा में अन्नप्राशन संस्कार का आयोजन किया गया था। इसके तहत 6 माह की आयु पूरी कर चुके शिशुओं को कार्यकर्ताओं द्वारा पारंपरिक विधि से पहली बार ठोस आहार खिलाया गया। साथ ही माताओं को बच्चों के सर्वांगीण विकास और सही पोषण से जुड़ी जरूरी जानकारियां दी गईं। अतिथियों ने महिला एवं बाल विकास विभाग की इस पहल की मुक्तकंठ से सराहना की। महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस तीन दिवसीय अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य और पोषण की जागरूकता पहुंचाना तथा एक स्वस्थ समाज का निर्माण करना है। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ता मंजू कथूरिया सहित अनेक आंगनबाड़ी वर्कर, हैल्पर्स व आशावर्कर मौजूद रही। इस दौरान फल व मिठाईयां भी वितरित की गई तथा सभी आगंनबाडी वर्कर व हैल्पर्स व आशा वर्कर को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
Bhiwani, Bhiwani | Oct 7, 2026
श्री राम पाठशाला में अणुव्रत अनुशासन दिवस आयोजित अनुशासन ही जीवन की वास्तविक सफलता का आधार : रमेश बंसल भिवानी, 07 अक्तूबर : विद्यार्थी जीवन मानव जीवन की वह मजबूत नींव है, जिस पर उज्ज्वल भविष्य की भव्य इमारत खड़ी होती है। यदि इस नींव में अनुशासन का संतुलन और संकल्प का पोषण हो, तो सफलता मिलना निश्चित है। इसी सकारात्मक संदेश के साथ अणुव्रत समिति द्वारा स्थानीय श्री राम पाठशाला में अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह के अवसर पर अनुशासन दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को जीवन में संयम, नियमों के पालन और नैतिक मूल्यों के महत्व से अवगत कराया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अणुव्रत समिति के संरक्षक रमेश बंसल ने विद्यार्थियों में ऊर्जा और प्रेरणा भरते हुए अनुशासन को जीवन का सबसे बड़ा गुण बताया। उन्होंने कहा कि अनुशासन सफलता की पहली सीढ़ी है। विद्यार्थी जीवन में ही अनुशासन का कठोरता से पालन करना चाहिए। विद्यार्थी जीवन के अलावा घर-परिवार, व्यापार तथा रोजगार के क्षेत्र में भी अनुशासित व्यक्ति ही सफल हो सकता है। प्रकृति भी अपनी सभी गतिविधियां बहुत ही अनुशासित तरीके से संचालित करती है। अगर हमारे जीवन में अनुशासन नहीं है, तो हमारा जीवन बालू रेत की दीवार की तरह है, जो थोड़ी सी भी बारिश आने पर ढह जाती है। उन्होंने कहा कि जिस तरह सूर्य, चंद्रमा और ऋतुएं अपने निश्चित नियम और समय का पालन करते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य को भी अपने जीवन को अनुशासित बनाना चाहिए। नियमबद्ध जीवन जीने वाले व्यक्ति के समक्ष बड़ी से बड़ी चुनौतियां भी आसान हो जाती हैं। समारोह में समिति के अध्यक्ष नरेश बंसल ने अणुव्रत समिति के सामाजिक और नैतिक उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने समिति द्वारा समाज-निर्माण, चरित्र-निर्माण और मानवीय मूल्यों के उत्थान के लिए चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी। विद्यालय परिवार की ओर से प्रबंधक बैजनाथ जैन एवं प्राचार्या संगीता अरोड़ा ने अणुव्रत समिति के सभी पदाधिकारियों का शब्द-सुमन से भावभीना स्वागत किया। उन्होंने समिति के इस अभिनव प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा की और कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों में नैतिक चेतना और संस्कारों का बीजारोपण करते हैं। इस अवसर पर सुनील सराफ, राम अवतार गुप्ता, विनोद जिंदल, प्रबंधक बैजनाथ जैन, प्राचार्या संगीता अरोड़ा सहित विद्यालय का समस्त शिक्षक वर्ग, स्टाफ एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन एक सकारात्मक ऊर्जा और समाज में अनुशासन का प्रकाश फैलाने के संकल्प के साथ हुआ।
Bhiwani, Bhiwani | Oct 7, 2026