मलिहाबाद: दुबग्गा थाना अंतर्गत क्षेत्र में ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की टीम ने पाया काबू
दुबग्गा थाना अंतर्गत क्षेत्र में ट्रांसफार्मर में भीषण आग लगने का मामला सामने आया। आग लगने की इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल देखा गया और आनन-फानन में फायर ब्रिगेड और बिजली विभाग को सूचना दी गई। ट्रांसफार्मर में आग लगने के बाद भारी संख्या में लोग वहां पर इकट्ठा हुए और फायर ब्रिगेड की टीम के आने के बाद आग पर काबू पाया गया।