मलिहाबाद: हरे पेड़ों के हो रहे अवैध कटान के मामले में लखनऊ कमिश्नरेट कार्यालय द्वारा रहीमाबाद पुलिस को एक्शन के दिए गए निर्देश
रहीमाबाद थाना अंतर्गत गोङवा में हरे पेड़ों के अवैध कटान का मामला सामने आया। मामले का वीडियो वायरल होने के बाद लखनऊ कमिश्नरेट कार्यालय के द्वारा रहीमाबाद थाना पुलिस को एक्शन लिए जाने के निर्देश दिए गए हैं। लकड़ी माफिया द्वारा वहां सबूत मिटाने को लेकर जेसीबी का इस्तेमाल भी किया गया। जेसीबी की मदद से ठूंठ हटाते देखा गया।