मलिहाबाद: थाना माल अंतर्गत क्षेत्र में मतदान स्थल और संवेदनशील पोलिंग बूथ का पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने किया निरीक्षण
लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस फोर्स पूरी तरीके से अलर्ट मोड में नजर आ रही है। इसी कड़ी में आज मतदान स्थल और संवेदनशील पोलिंग बूथ का पुलिस के द्वारा अर्धसैनिक बल के साथ निरीक्षण किया गया। इस दौरान ग्रामीणों से भी बातचीत की गई और लोकसभा चुनाव को लेकर तमाम जानकारी उन्हें दी गई। चुनाव को शांतिपूरक संपन्न करने के लिए प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद दिखा।