मलिहाबाद: थाना माल पुलिस ने नाबालिक लड़की को बहला फुसला कर भाग ले जाने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
थाना माल पुलिस के द्वारा नाबालिक लड़की को भगा ले जाने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के द्वारा जानकारी दी गई कि अभियुक्त महाराष्ट्र में काम करता था। अभियुक्त को मलिहाबाद से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की गई। नाबालिक के पिता के द्वारा इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया था। मामले को लेकर आगे की जांच पड़ताल पुलिस के द्वारा की जा रही है।