मलिहाबाद: केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर ने दुबग्गा आवास पर सुनी लोगों की समस्याएं करवाया निस्तारण, वकीलों से भी की मुलाकात
केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर के द्वारा अपने दुबग्गा आवास पर क्षेत्रीय लोगों से मुलाकात की गई और उनकी समस्याओं को सुना गया। इस दौरान तमाम समस्याओं का निस्तारण भी उनके द्वारा करवाया गया। समस्याओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए और उन्होंने अपने आवास पर वकीलों से भी मुलाकात की और उनके विषयों पर चर्चा की।