मलिहाबाद: रहीमाबाद मंडल में युवा मोर्चा की हुई अहम बैठक, क्षेत्रीय अध्यक्ष की मौजूदगी में बताई गई समस्याएं
रहीमाबाद मंडल में भाजपा युवा मोर्चा के नेताओं और पदाधिकारी की अहम बैठक संपन्न हुई। इस दौरान वहां पर क्षेत्रीय अध्यक्ष की मौजूदगी में स्थानीय समस्याओं के बारे में जानकारी दी गई जिसके बाद उन समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन मिला। इस दौरान वहां पर स्थानीय मुद्दों को लेकर भी बातचीत की गई।