आज़मगढ़: आजमगढ़ रेलवे स्टेशन से कैफियात एक्सप्रेस ट्रेन से दृष्टिहीन परिवार इलाज के लिए एम्स नई दिल्ली के लिए हुआ रवाना
तरवां के फद्दूपुर निवासी गरीब मजदूर अरविंद यादव की पत्नी नीलम यादव, पुत्र आशीष यादव व पुत्री अंशिका यादव के आंखों की रोशनी गंभीर बीमारी के कारण धीरे-धीरे समाप्त हो गई। सोमवार को कैफियात एक्सप्रेस ट्रेन आजमगढ़ रेलवे स्टेशन से सामाजिक कार्यकर्ता राम कुंवर यादव के साथ AIIMS नई दिल्ली के लिए पीड़ित परिवार रवाना हुआ। इससे पूर्व गांव में एकबार फिर लोगों ने मदद की।